... ... ...

 
 

यूनीसर्ज

यूनीसर्ज क्या है ?

नवम्बर,2007 युनाइटेड इंडिया के इतिहास का एक अविस्मरणीय माह है। हमारा शीर्ष नेतृत्व कम्पनी के विजन को साकार रूप देने के लिये एवं भविष्य निर्माण के पथ - निर्धारण हेतु हैदराबाद में एकत्रित हुआ। भावी प्रतिस्पर्धा के कारण आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तथा साधारण बीमा उद्योग में अग्रणी बने रहने के लिए हमने अपने संगठन मे बदलाव हेतु संकल्प लिया। तभी से हमारी कम्पनी द्वारा एक महत्वाकांक्षी उद्यम-स्तरीय कायांतरण परियोजना "यूनीसर्ज" का आरम्भ किया गया।

यूनीसर्ज समाचार पत्र डाउनलोड करे

यूनीसर्ज के अंतर्गत कौन-कौन से अभियान हैं ?

छह प्रसंगपहल
एल.सी.बी. : पश्चिम क्षेत्र मे विकास के संकेन्द्रित प्रयास के साथ बडे कॉर्पोरेट और संगठनात्मक फोकस तथा विशिष्ट सेवाएं प्रदान करना।
यूमैक्स मोटर - डीलर कार्यालय : ओईएम/ डीलर के माध्यम से वृहत मोटर बीमा प्राप्त करना।
हेल्थ: अस्पताली सम्बन्धों के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा निष्पादन में सुधार, मध्यस्थ क्षेत्र मे टीपीए में सुधार, उत्पाद की समीक्षा।
मोटर : मार्केट शेयर में वृद्धि हेतु अतिरिक्त मूल्य संवर्धित सेवाएं प्रस्तुत करना तथा प्रतिस्पर्धी उत्पाद विकसित करना।
यूमैक्स एजेंसी : बेहतर विकास, सहयोग तथा सुयोजित प्रोत्साहन द्वारा अभिकर्ताओं को पुनः ऊर्जस्वित करना।
यूमैक्स बैंकाश्योरेंस : ग्रामीण/माइक्रोफाइनेंस लक्ष्य हासिल करने के लिए सक्रिय प्रबन्धन तथा प्रभावकारी क्षमताओं द्वारा बैंकाश्योरेंस में अधिकाधिक प्रीमियम अर्जन।
सर्विस हब : समेकन द्वारा बीमालेखन एवं दावा प्रक्रियाओं की कार्यक्षमता में सुधार।
टीपीए दावा हब : निवेश प्रक्रिया की प्रभावकारिता तथा गति में सुधार।
निवेश प्रक्रिया की प्रभावकारिता में सुधार के द्वारा अधिकाधिक प्रतिफल अर्जित करना।
संगठनात्मक उत्तरदायित्व में वृद्धि तथा एच.आर. ढाँचें का सुदृढीकरण । प्रोत्साहन-व्यवस्था को आरम्भ करना तथा इसे उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन से सम्बद्ध करना।

 
 
आईआरडीए पंजीकरण संख्या:५४५ बीमा आग्रह की विषयवस्तु है ईउआईआईसी आईटी विभाग द्वारा प्रस्तुत
©२००९ सभी अधिकार यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कं.लि.द्वारा सुरक्षित आगंतुकों की संख्या: 4455147 साइट सर्वोत्तम IE 6.0+, Mozilla Firefox १०२४ x ७६८ पिक्सेल्स