प्रशिक्षण व विकास
नालन्दा के विषय में
नालन्दा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस , युनाइटेड इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी लि0 का कॉर्पोरेट शिक्षण केन्द्र है। यहाँ पर समकालीन औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान मे रखते हुए प्रचलित एवं विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लगभग दो दशकों के शिक्षण अनुभव के साथ ही, नालन्दा उन सभी के लिये सफलता का पर्याय बन चुका है जो अपने ह्रदय मे स्वप्न संजोए आते हैं। युनाइटेड इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी लि0 भारत मे सार्वजनिक क्षेत्र की दूसरी सबसे बडी बीमा कम्पनी है, जिसके पास स्वास्थ्य, सम्पत्ति और दायित्व बीमा तथा विभिन्न अन्य क्षेत्रों - ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, पावर, ऑयल तथा उर्जा क्षेत्र से सम्बन्धित उच्च कोटि के विशेषज्ञ हैं। भारत आज सभी क्षेत्रों में परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। वैश्वीकरण ने नई चुनौतियाँ प्रस्तुत की हैं। विशेष रूप से बीमा उद्योग के समक्ष नए-नए अवसर उपलब्ध हैं। इसे ध्यान में रखकर नालन्दा द्वारा इस प्रकार के प्रचलित कार्यक्रम तैयार किए गए हैं जो पूर्णरूप से अभिनव हैं।
गतिविधियाँ
नालन्दा द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम , सम्पूर्ण एवं व्यापक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं। इसमे निम्नलिखित शामिल है :-• फैकल्टी द्वारा संचालित सत्र
• केस स्टेडइएस
• अतिथि व्याख्यान
• पारस्परिक चर्चा सत्र
• समूह कार्यशाला
• सहभागी/समूह प्रस्तुतीकरण
• फील्ड विजिट
• ऑन द जॉब प्रशिक्षण
नालन्दा द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण की प्रभावकारिता में वृद्धि करने हेतु तथा बीमा उद्योग में होने वाली विकास सम्बन्धी गतिविधियों पर नजर रख्नने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के एक भाग के रूप में सेमिनार, संगोष्ठी, कार्यशाला इत्यादि के आयोजन किए जाते हैं।



