... ... ...

 
 

कंपनी रूपरेखा

युनाइटेड इंडिया इंशयूरेन्स कं.लि

१८ फरवरी १९३८ को युनाइटेड इंडिया इंशयूरेन्स कंपनी लिमिटेड को कंपनी के रूप में संस्थापित किया गया । भारत में साधारण बीमा व्यवसाय को १९७२ में राष्ट्रीयकृत किया गया और दक्षिण क्षेत्र के भारतीय जीवन बीमा निगम के साधारण बीमा प्रचालन के अलावा १२ भारतीय बीमा कंपनियां,४ सहकारी बीमा संस्थायें और ५ विदेशी बीमाकर्ताओं के भारतीय प्रचालन युनाइटेड इंडिया इंशयूरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ सम्मिलित हुए । राष्ट्रीयकृत के पशचात् युनाइटेड इंडिया ने अच्छी प्रगति की है और देश भर में 1340 कार्यालयों में कार्यरत 18300 कर्मचारी 1 करोड ग्राहकों को बीमा सुरक्षा प्रदान करते हैं । कंपनी के पास विभिन्न पालिसियां उपलब्ध है जो बैल गाडी से लेकर सैटलाइट तक की सुरक्षा कर सकती है ।

युनाइटेड इंडिया ने ओएनजीसी लि.,जीएमआर हैदराबाद अन्तर्राष्ट्रीय हवाई हड्डा लि.,तिरुमला तिरुपति देवस्थानम जैसे ग्राहकों के जटिल आवरणों को तैयार किया हैं और कार्यान्वित किया हैं । हम,भारत सरकार के सार्वभौमिक स्वास्थ्य कार्यक्रम,विजया राजी जननी कल्याण योजना (मध्य प्रदेश राज्य में 45 लाख महिलाओं को आवरित),सुनामी जन बीमा योजना (4 राज्यों में 4.59 लाख परिवारों को आवरित),राष्ट्रीय पशुधन बीमा और कई ऐसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण जनता तक पहुंचने में अग्रेणी है ।

हमने अपने माइक्रो कार्यालयों के माध्यम से 200 से अधिक द्वित्य और तृतीय श्रेणी के नगरों और गांवों में अस्तित्व स्थापित किया हैं ।

 
 
आईआरडीए पंजीकरण संख्या:५४५ बीमा आग्रह की विषयवस्तु है ईउआईआईसी आईटी विभाग द्वारा प्रस्तुत
©२००९ सभी अधिकार यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कं.लि.द्वारा सुरक्षित आगंतुकों की संख्या: 4454701 साइट सर्वोत्तम IE 6.0+, Mozilla Firefox १०२४ x ७६८ पिक्सेल्स